You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा में समायी स्कार्पियो, एक की मौत

width="500"

बलिया। बक्सर भरौली गंगा नदी पुल के रेलिंग तोड़ कर एक स्कॉर्पियो गाड़ी गंगा नदी में गिर गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भरौली के तरफ से बक्सर के तरफ जा रहें थे कि वीर कुंवर सिंह सेतु के बीचोबीच स्कॉर्पियो बाएं तरफ गंगा नदी में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गई। स्कॉर्पियो गाड़ी का एक चक्का पुल के ऊपर ही था। मौके पर पुलिस पहुंच कर गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास जारी था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जुटी रही।
बक्सर भरौली गंगा नदी पुल के रेलिंग तोड़ कर एक स्कार्पियो गाड़ी गंगा नदी में गिर गई जिसमें बिहार चार लोगों के डूबने की सूचना है। इसके बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात भरौली के तरफ से बक्सर के तरफ जा रहे थे कि वीर कुंवर सिंह सेतु के बीचो बीच स्कार्पियो बाएं तरफ गंगा नदी में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गई।
स्कार्पियो गाड़ी का एक चक्का पुल के ऊपर ही था। मौके पर पुलिस पहुंच कर गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास किया। वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो बाहर निकल गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *