Ballia : सिविल बार एसोसिएशन का दोबारा चुनाव 09 जनवरी को होगा संपन्न

बराबर बराबर मतों की संख्या होने की वजह से दोबारा हो रहा चुनाव
बलिया। सिविल बार एसोसिएशन की एक वर्षीय अध्यक्ष पद का दोबारा चुनाव 09 जनवरी 2025 को संपन्न होगा। अदालती सूत्रों के मुताबिक एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में 18दिसंबर 2024 को एक वर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ था, जिसमें महासचिव का परिणाम तो घोषित हो गया, लेकिन अध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र कुमार दूबे एवं जितेंद्र बहादुर सिंह दोनों उम्मीदवारों के मतों की संख्या बराबर बराबर हो गई, जिसके वजह से पुनः चुनाव की घोषणा हुई। चुनाव अधिकारी दूय विद्यासागर मिश्रा एवं पी एन सिंह ने बताया कि 09 जनवरी को साढ़े नौ बजे से अपराह्न 02 बजे तक मतदान संपन्न होगा और उसी दिन गणना के उपरांत परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। साथ ही सिविल के अधिवक्ताओं से अपील किया कि मतदान के दिन अधिवक्ता परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। नहीं तो मतदान से वंचित रह सकते है।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट

