You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

width="500"


बेल्थरारोड (बलिया)।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झां संग क्षेत्राधिकारी रसडा फहीम अहमद कुरैशी के कुशल निर्देशन में दहेज हत्या से सम्बन्धित आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के साथ मय पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर दहेज हत्या के आरोपी पति सोनू कुमार पुत्र श्रवण, ससुर श्रवण कुमार पुत्र रामदत्त तथा सास मीना देवी पत्नी श्रवण कुमार को उनके ग्राम विठुआ से मंगलवार को 12ः30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के साथ अपराध निरीक्षक राजेन्द्र पाण्डेय, महिला उप निरीक्षक किरन यादव, आरक्षी मनीष जायसवाल व पंकज सिंह शामिल रहे। ज्ञातव्य है कि पड़ोसी थाना भीमपुरा क्षेत्र के ग्राम धरमपुर निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी राम सरीख ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री खुश्बू की शादी दो वर्ष पूर्व सोनू कुमार के साथ मोटर साइकिल, सिकड़ी, अंगूठी तथा 50 हजार नकद देकर किया था। पुनः दहेज की मांग को लेकर आरोपी खुश्बू को मार पीट कर प्रताड़ित किया करते थे, इन कारणों से उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 85/80 (2) तथा 3/4 दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दिया है। विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम अहमद को सौंपी गयी है।
जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *