You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

width="500"

बलिया। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल विभाग, बलिया द्वारा हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस पर 26 सेे 31 अगस्त तक विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत खेल सप्ताह के अन्तिम दिवस जूनियर बालकों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया। जिसमें एथलेटिक्स में 60 बालक एवं रस्सा कस्सी में कुल 04 टीमों ने प्रतिभाग किया।

शुभारम्भ मुख्य अतिथि ई. अरूण सिंह अध्यक्ष जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, एवं विशिष्ट अतिथि मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथि का स्वागत जवाहर लाल यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा बैज लगा कर एवं अजय प्रताप साहू ने मार्ल्यापण कर किया गया। एथलेटिक्स में 100 मीटर में प्रथम पंकज कुमार द्वितीय रजनीश यादव तृतीय कमलेश यादव, 200 मीटर में प्रथम दीपक प्रसाद द्वितीय कमलेश यादव तृतीय रामू कुमार, 400 मी0 में प्रथम रजनीश यादव द्वितीय पंकज कुमार तृतीय संदीप ठाकुर, 800 में प्रथम नीतिश यादव द्वितीय विनीत यादव, तृतीय अंकुश यादव रहे। रस्सा कस्सी में पहला मैच विहान विद्यापीठ ए एवं स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। जिसमें लगातार 3 सेट में 2-1 राउण्ड में स्टेडियम बी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच विहान विद्यापीठ बी एवं स्टेडियम ए के मध्य खेला गया जिसमें विहान विद्यापीठ बी की टीम लगातार दो सेट जीत कर फाइनल में जगह बनायी।

फाइनल मैच स्टेडियम बी एवं विहान विद्यापीठ बी के मध्य खेला गया। जिसमें विहान विद्यापीठ बी की टीम लगातार दो सेट जीत कर सर्वजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर असलम वारसी, समीउल्लाह राजू, अखिलेश शर्मा, चिन्टू आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक अजय प्रताप साहू उप क्रीड़ा अधिकारी, अजय राज सिंह, सचितानन्द राय, मो. ग्यासूद्दीन, धर्मेन्द्र पाण्डेय रहे। संचालन मो. जावेद अख्तर द्वारा किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *