You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : राजकीय पालीटेक्निक का विधायक ने किया उद्घाटन


बांसडीह (बलिया)।
राजकीय पालीटेक्निक हुसेनाबाद का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक केतकी सिंह ने शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। 20 करोड़ की लागत से बने पालिटेक्निक में प्रथम शैक्षणिक सत्र का संचालन भी शुरू हो गया है। इस पालिटेक्निक परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार आम लोगों के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश में पालिटेक्निक के पांच कोर्स की पढ़ाई बच्चे करेंगे। वर्ष 2016 में राजकीय पालीटेक्निक का शिलान्यास हुआ था। लगभग सात वर्ष के प्रयास के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पालिटेक्निक भवन, हास्टल, प्रयोगशाला, आवास आदि का निर्माण कार्य पूरा कराकर पढ़ाई का शुभारंभ कर दिया है। पालिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अभिषेक आनंद, प्रधान संजीत यादव, प्रतुल ओझा, मिथिलेश तिवारी, प्रभुनाथ गुप्ता, प्रमोद सिंह, लल्लन वैसाखी, नीरज दूबे, अमित दूबे, राघवेन्द्र कुमार, रीतिका सोनी, दीपक कुमार, अखिलेश दूबे, मन्नू तिवारी, भानू प्रताप सिंह, निंशात दूबे, शिवजी यादव आदि मौजूद रहे।
राजकीय पालीटेक्निक कालेज में विभिन्न विषयों पर होगी पढ़ाई
बांसडीह (बलिया)।
राजकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कालेज में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में चार ब्रांच कम्प्यूटर साइंस, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई होगी। कालेज में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम में सेल्स मार्केटिंग की पढ़ाई होगी। प्रत्येक ब्रांच में 75 सीट हैं। प्रथम सत्र के लिए पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों का प्रवेश हो गया है तथा पढ़ाई भी कल से शुरू हो जायेगा। कालेज पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा।

विजय गुप्ता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *