You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : खेत में गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव में बुधवार की शाम करंट प्रवाहित टूटे विद्युत तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मुड़ाडीह निवासी आशीष पासवान (16) पुत्र स्व. दिनेश पासवान बुधवार की शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गिरे विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे किसी तरह तार से अलग किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर हल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही और डिफाल्टर सिस्टम की खराबी के चलते अक्सर तार टूटकर गिरते रहते हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब परिवार में मां और एक भाई ही बचे हैं। आशीष की मौत से घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *