You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सीए बलजीत सिंह के मां की पुण्यतिथि पर अस्पताल को मिला स्ट्रेचर व व्हीलचेयर

width="500"

बलिया। नगर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं समाजसेवी सरदार बलजीत सिंह की माता स्वर्गीय सत्येंद्र कौर की पहली पुण्यतिथि पर उनके परिवार के सदस्यों द्वारा जिला एवं महिला अस्पताल को स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर प्रदान किए गए। इस मौके पर उपस्थित परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सत्येंद्र कौर का स्वभाव अत्यंत दयालु एवं परोपकारी था। ऐसे में उनकी पुण्यतिथि मनाने इससे बेहतर तरीका कुछ और नहीं हो सकता था। इससे अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार देने में बहुत सहायता मिलेगी।


इस अवसर पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता सिन्हा, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सजय यादव, सरदार जसबीर सिंह राजपूत एवं डॉ. तजिंदर सिंह, हर्ष नारायण सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *