You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जल शक्ति व बाढ़ नियन्त्रण मंत्री से मिली भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी, किया यह आग्रह

width="500"

शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया (बलिया)।
पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी सिंह ने जल शक्ति व बाढ़ नियन्त्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से गुरुवार को मिलकर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ और कटन की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया व राहत तथा बचाव के लिए जरूरी उपाय समय रहते कर लेने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समस्त तटबंधों की मरम्मत बाढ़ के समय सुरक्षित स्थानों पर तटवर्ती लोगों को बसाने, पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ व एसटीआरएफ के जवानों की बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनाती, बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्र के लिए सुरक्षित स्थानों पर आश्रय स्थलों का निर्माण और भोजन चिकित्सा, पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए अभी से ही तैयारी पूरी कर लेने का आग्रह किया है। विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि मैं दुबे छपरा, रामगढ़, पचरुखिया, नौरंगा, जय प्रकाश नगर, शिवाल मठिया, गोपाल नगर टाड़ी सहित उन सभी स्थानों पर जहां कटान जारी है। या कटान होने का अंदेशा है। उसके संदर्भ में मंत्री जी का ध्यान अपेक्षित किया।

साथ ही जहां-जहां काटन रोधी कार्य हो रहे हैं।उसे 15 जून तक पूरा कर लेने का आग्रह किया है। विजयलक्ष्मी ने बताया कि की मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस बावत सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आज ही सभी कटानरोधी कार्याे को 15 जून तक पूरा कर लेने का निर्देश बलिया के बाढ़ विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है। साथ ही बाढ़ के समय लोगों को असुविधा न हो।इसके लिए सभी जरूरी उपाय समय रहते कर लिए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *