You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दी टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

width="500"

बलिया। दी टैक्स बार एसोसिएशन, व्यापार कर भवन इंदिरा मार्केट बलिया के पंजीकरण के उपरांत प्रथम कार्यकारिणी की बैठक अधिवक्ता कक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की पदाधिकारियांे के नाम की घोषणा की। इस दौरान संगठन से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रथम बैठक में संगठन के पंजीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। इस मौके पर नवागत पदाधिकारीयों ने टैक्स बार के एक-एक अधिवक्ता सदस्य के मान-सम्मान के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शंकर गुप्ता, कनिष्क उपाध्यक्ष शाहनवाज अख्तर,सचिव, विकास गुप्ता, उप सचिव वंशज सहगल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी में देवभूषण तिवारी, संदीप कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता एवं सत्येंद्र शर्मा सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार (पप्पू), गुलाबचंद गुप्ता, विनोद वर्मा एवं अनिल कुमार गुप्ता, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता (पत्रकार), केशव सोनी सहित अन्य अधिवक्ता गण शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *