You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खेल-खेल में आयी मौत, मफलर से गर्दन कसने से बालक की मौत

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे के दिलावलपुर मोहल्ले में खेल-खेल में मफलर से गर्दन कसने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। परिजन आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार रतसर नगर पंचायत के दिलावलपुर मोहल्ले में सोनू प्रसाद के पुत्र शौर्य (9), श्लोक (8) और शिवांश (5) रविवार को दोपहर में अपने घर की छत पर खेल रहे थे। इसी बीच मफलर की छीनाझपटी में श्लोक के गले में मफलर कस गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में श्लोक को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने श्लोक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन पुष्टि के लिये श्लोक को लेकर जिला अस्पताल गये, वहां भी चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत बताया। परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *