You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रभारी निरीक्षक द्वारा किया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम

width="500"


छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक, दिये गये टिप्स
बलिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झां के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर जागरुकता के दृष्टिगत साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद बलिया पुलिस के प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी मय टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, बलिया में जाकर विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। साइबर थाना बलिया के प्र0नि0 श्री नदीम अहमद फरीदी मय टीम द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर अपराध की रोकथाम, महिला संबंधी साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गयी।

साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। हे0 का0 मो0 जफर द्वारा यूपीआई, वॉयेलेट, इण्टरनेट बैंकिंग, साइबर अपराध के संबंध में एनसीआरबी/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। का0 अमर बहादुर यादव द्वारा साइबर अपराध के हेल्प लाईन नं0-1930 के बारे में भी जानकारी दी गयी, जिसमें प्रमुख रूप से फेसबुक, व्हाट्सएप, सोशल साइट्स, गूगल सर्च के सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *