Ballia : जिला जज के आश्वासन पर सिविल बार के अध्यक्ष मंडल ने भेजा सहमति प्रस्ताव पत्र

फिलहाल सिविल जज सीनियर डिवीजन पश्चिमी तथा पूर्वी कोर्ट के वापसी हेतु भेजा सहमति प्रस्ताव
बलिया। नवनिर्मित भवन चौदह कक्षीय न्यायालय में सिविल कोर्ट के आठ न्यायालय के चले जाने की वजह से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और उसी दरम्यान सिविल का चुनाव भी चल रहा था। इस न्यायालय को सिविल कोर्ट दस कक्षीय न्यायालय में पुनः वापसी को लेकर सिविल बार संगठन भवन में मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी एवं पूर्वी कोर्ट के लिए फिलहाल सहमति पत्र प्रस्ताव के माध्यम से जिला जज अमित पाल सिंह को प्रेषित किया गया। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद न्यायाधीश से इस समस्या को रखा गया है और सारी परेशानियों को भी अवगत करा दिया गया है। इसके बाद जिला जज द्वारा आश्वासन भी फिलहाल तीन न्यायालयों के लिए दिया गया है। इस मीटिंग के अध्यक्षता सिविल बार संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे तथा संचालन अजय कुमार पांडे ने किया।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट

