You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बाढ़ पीड़ितों के बीच मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का हुआ आयोजन

width="500"


बैरिया(बलिया)।
विकास खण्ड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत चांद दियर के टोला फते राय व यादव नगर व प्लाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह के नेतृत्व में रविवार को पूरी तैयारी के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 350 बाढ़ पीड़ितों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने आए रोगियों में सर्दी, बुखार, दर्द, पेट दर्द, पेचिस, गैस, त्वचा रोग आदि की दवाएं जिसमें जिस रोग का लक्षण मिले उन्हें निःशुल्क वितरित किया गया है।

साथ ही किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किया गया। इसी शिविर मे गर्भवती महिलाओं के खून की जांच, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं में आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम आदि का वितरण किया गया।

बाढ़ जनित बीमारियों का दवा वितरण क्लोरीन की टेबलेट वितरण, ओआरएस पाउडर 15 दिनों से अधिक बुखार वाले मरीजों का कालाजार का टेस्ट मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी इत्यादि प्रकार की जांच की सुविधा दी गई। मौके पर डा. देवनीति से बताया कि जब से बाढ़ आई है तब से स्वास्थ्य शिविर चल रहा है। रविवार को बृहद स्तर पर जनआरोग्य मेला के तहत बाढ़ पीड़ितों में दवा आदि का वितरण किया गया है।

शिवदयाल पाण्डेय

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *