You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बहन के घर से आ रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना अन्तर्गत बलिया- सिकन्दरपुर मार्ग के भरखरा व आसन गांव के बीच स्थित लगोटवा बाबा के स्थान के सामने बुधवार की रात 10 बजे बाइक से दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक वाराणसी रेफर हो गया। दोनों नगर पंचायत रतसड़ कला वार्ड नंबर 3 शिवपुरी (निबियापोखरा) निवासी राजनाथ राजभर के 18 वर्षीय पुत्र विजय राजभर और साथ में उसी वार्ड के ईदगाह राजभर बस्ती के भीम राजभर के 17 वर्षीय पुत्र मनजीत राजभर दोनांे साथ में विजय राजभर के बहन के यहा सुखपुरा गये थे।

वापस लौटने के दौरान घटना स्थल के सामने पहुंचे और सामने से आ रही बाइक से क्रासिंग करने के दौरान अंसतुलित होकर जमीन पर गिर गये और गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसी बीच पीछे से उन सभी के साथी आये और उन दोनों को बाइक से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां के डाक्टरो ने विजय को मृत्यु घोषित कर दिए और मनजीत को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिस की सूचना नगर बस्ती के लोगों को मिलते ही कोहराम मच गया। राजनाथ के तीन पुत्रों में सब से छोटा पुत्र रहा 18 वर्ष पहले जब इस का जन्म हुआ था। उसी दौरान उस की माता की मौत हो गया जैसे तैसे पला बढ़ा रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *