You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने उठाया खतरनाक कदम

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में गुरुवार को सुबह पारिवारिक कलह से फांसी लगाकर एक महिला ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार अनीता देवी (65) पत्नी स्वर्गीय बलिराज वर्मा सुबह पंखे में फंदा लगाकर फांसी पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। अनीता की उसके लड़के से विवाद चल रहा था। विवाद थाने पर भी पहुंचा था।

23 फरवरी को पंचायत की तारीख तय की गई थी। इसी बीच उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बलिराज वर्मा ने दो शादियां की थी। दोनों पत्नियां जीवित है। अनीता देवी बलिराज की दूसरी पत्नी थी। बलिराज के जीवन काल में ही दोनों पत्नियां अपने-अपने बच्चों के साथ अलग-अलग रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *