You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नफ़रत के विरुद्ध प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर आ रही है भोजपुरी फिल्म जहर

width="500"

बलिया। संकल्प फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी जहर फिल्म 2 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। इससे पहले 30 सितंबर को मीडिया और प्रबुद्ध जनों के लिए शहर के एक होटल में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर फिल्म के लेखक व निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने बताया कि सिनेमा का सामाजिक सरोकार होना चाहिए। सीमित संसाधन में बलिया में बनी यह फिल्म समाज को एक बड़ा संदेश देने वाली है।
उन्होंने कहा कि आज से 40- 50 साल पहले के समाज में जो आपसी प्रेम और भाईचारा था अब वो नहीं रह गया है। समाज में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि आज हर आदमी एक दूसरे को शक और संदेह की दृष्टि से देख रहा है। यह फिल्म उन कारणों की पड़ताल करती है जिसकी वजह से हमारा समाज टूट रहा है। उन्होंने कहा कि जहर भोजपुरी की पहली आर्ट फिल्म साबित होगी। संकल्प फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को संकल्प संस्था बलिया के रंगकर्मियों ने आपसी सहयोग से मिलकर बनाया है। फिल्म में 40 कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है।

फिल्म के क्रियेटिव डायरेक्टर और एडिटर शिवम कृष्ण, आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन मैनेजर ट्विंकल गुप्ता, सह निर्देशक तुषार पाण्डेय, डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी सुनील शर्मा है। फिल्म के स्क्रीनिंग के अवसर पर डॉ अखिलेश सिंन्हा, डॉक्टर इफ्तेखार खान, डॉक्टर विश्वरंजन सिंह, शहनवाज अख्तर, संजय सिंह, सुनील यादव, डा राजेंद्र भारती, रंजन तिवारी, मुकेश चंचल, सुधीर ओझा, विनोद विमल, आशीष सिंह, अशोक, मोहन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्र, अचिंत्य त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *