You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

बाल-बाल बचे भदोही के सांसद विनोद कुमार

width="500"

भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। वाराणसी जिले के हरहुआ के पास भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सांसद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि ऑल्टो गाड़ी को बचाने में काफिले की तीन गाडियां आपस में टकराईं।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के सामने एक कार को बचाने में भदोही सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना के बाबत थनाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय ने बताया सुबह करीब 9ः45 बजे भदोही सांसद विनोद बिंद का काफिला लखनऊ से बनारस जा रहा था। इसी दौरान बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के सामने यूटर्न लेने के लिए एक ऑल्टो कार घूम रही थी, जिससे सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी टकरा गई। दुर्घटना में सांसद की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *