You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शिक्षक के आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोशित हुआ बेल्थरारोड

width="500"


मामला : मां सीता व दुर्गा मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का
बेल्थरारोड (बलिया)।
स्थानीय नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में तैनात सहायक अध्यापक मोहन राम नामक एक शिक्षक द्वारा मंगलवार को मां सीता पर व मां दुर्गा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को कालेज के ग्रुप में आडियो प्रसारित कर आस्था एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानध्यापक अमरनाथ मौर्य ने उन्हें कालेज के मोबाईल ग्रुप से हटाया ही नहीं बल्कि उनके विरुद्ध उभांव थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी भी दर्ज करा दिया है। पुलिस ने सहायक अध्यापक मोहन राम के विरुद्ध धारा 353 (2) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हंे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया है। इस मामले की विवेचना पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार देवेन्द्र कुमार को सौंपी गयी है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बुद्धवार को जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्त मौके पर पहुंचे और कालेज में इसकी गहराई से पूछ-ताछ की और प्रधानाचार्य को विधिक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश भी दे गये। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बुद्धवार को कॉलेज का दौरा किया और इस मामले की विधिवत जानकारी प्राप्त की। इस आडियो के वायरल के कारण विद्यालय में हड़कंप मच गया था। पूरे इलाके के मोबाईल ग्रुपों में भी चर्चा का विषय बन गया था। आश्चर्य जनक तो यह भी है कि सहायक अध्यापक मोहन राम ने कक्षा में उक्त बात कहने के बाद शिक्षकों के ग्रुप में विवादित ऑडियो पोस्ट किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ मौर्य द्वारा उभांव थाने में तहरीर पर उभांव पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर शांति भंग के मामले में चालान कर दिया है।

जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *