You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भगवान राम की निकली शोभा यात्रा

width="500"


रेवती (बलिया)।
नगर में चल रही रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुद्धवार को भगवान राम तथा उनके परिवार की शोभा यात्रा विभिन्न वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच रामलीला मैदान से निकल कर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी न पं अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय के नेतृत्व में श्री राम परिवार की शोभा यात्रा निकाली गई।

रामलीला कमेटी के कुंदन पाण्डेय, राजू पाण्डेय, राजेश गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता, रूपेश पाण्डेय, शम्भू कान्त तिवारी के साथ अपार नर-नारियों से युक्त इस यात्रा में चल रहे एक सुसज्जित रथ पर श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण तथा हनुमान अपने वेशभूषा तथा शस्त्रों के साथ विराजमान थे। युवा किशोरों की टोली जय श्रीराम के नारे के साथ जोश में साथ-साथ चल रही थी। शोभा यात्रा सेनानी मार्ग, महादेव स्थान, मौनी बाबा हनुमान मंदिर, विद्युत उपकेंद्र, सीएचसी, बस स्टैंड होते हुए पूरा बाजार भ्रमण कर रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई।

पुष्पेन्द्र तिवारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *