
बैरिया (बलिया)। स्वदेश से नौकरी करने गये सऊदी अरब के रियाद मे मौत होने के बाद गृह गांव चिंतामणि राय के टोला (पांडेपुर) शव पहुंचा। प्रवीण कुमार सिंह 35 वर्ष की शव का अंत्येष्टि सोमवार की देर शाम दया छपरा गंगा तट पर की गई। मुखाग्नि मृतक प्रवीण के बड़े भाई नीरज कुमार सिंह ने दी। दरवाजे पर शव पहुंचने के बाद पिता राम बच्चन सिंह सहित पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल था। अंत्येष्टि के समय मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
बता दे कि प्रवीण कुमार सिंह एक वर्ष पूर्व दुबई के रियाद में एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे। पिछले 18 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। काफी प्रयास के बाद किसी माध्यम से इसकी जानकारी परिजनों को मिली, किंतु सऊदी अरब से शव कैसे लाया जाए। इसको लेकर परिजन परेशान थे। इस संबंध में परिजनों ने क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के दलजीत टोला निवासी उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को इसकी जानकारी दी और शव को स्वदेश लाने के लिए हस्तक्षेप करने के गुहार लगाई।
इसके बाद उपसभापति के प्रयास से सोमवार को प्रवीण का शव सऊदी अरब से चिंतामणि राय के टोला पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे परिवार में चीख पुकार मच गया। प्रवीण अविवाहित थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। इस घटना के बाद पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

