You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बालक के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक कुकर्म, मुकदमा दर्ज

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बुधवार को थाने पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने अपने छह वर्षीय नाती के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और आरोपी युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।

वही अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर तिवारी ने बताया कि पीड़ित के दादी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *