You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शादी में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। हल्दी थाना पुलिस ने हत्या कर शव को गंगा नदी में छुपाने के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध निरोधक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।


जानकारी के अनुसार परसिया निवासी चंदन कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनके भाई अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा (टेंट व्यवसायी) 22 नवंबर को मझौवा गांव में एक शादी में टेंट लगाने के बाद रुक गए थे। देर रात कुर्सी-सोफे के कवर बदलने को लेकर हुए विवाद में पियूष कुमार सिंह, अनीष कुमार सिंह व अंकुर सिंह ने मिलकर उनकी हत्या कर दी और शव को मोटरसाइकिल से बांधकर गंगापुर घाट के पास गंगा नदी में फेंक दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह की टीम ने शांति नगर तिराहे के पास से तीनों आरोपियों पियूष कुमार सिंह उर्फ मनोज (43 वर्ष), अनीष कुमार सिंह उर्फ गोलू (24 वर्ष) और अंकुर सिंह (22 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *