You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बलिया के कराटे खिलाड़ी

बलिया। जिले के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी अमित कुमार वर्मा और कृष्णा जी सिंह ने अपनी मेहनत और उपलब्धियों से जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
अमित कुमार वर्मा ने अपने कराटे करियर में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उन्होंने SGFI (2018-19), खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2022 तथा लगातार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (2021-24) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्ष 2022 में वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए WKF Karate 1 Series A (जकार्ता, इंडोनेशिया) में शामिल हुए और निरंतर स्टेट मेडलिस्ट रहे हैं।
वहीं, कृष्णा जी सिंह ने वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक और वर्ष 2024 में रजत पदक जीता। वे एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में शिहान जसपाल सिंह (संयुक्त सचिव, KIO एवं महासचिव, KAUP) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अब वे आगामी WKF Karate 1 Series A, जो 3 से 5 अक्टूबर 2025 को कुआला लम्पुर (मलेशिया) में होगी, में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *