You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बैंक पहुंची पत्नी तो भागा बैंक मैनेजर पति, पहुंची पुलिस

width="500"

सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरुआरबारी।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल ऑफ इंडिया शाखा कैथवली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला रोते बिलखते बैंक के अंदर बैठ गयी। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ से पति को ढूंढते ढूंढते महिला बलिया पहुंची है। महिला का पति बैंक में मैनेजर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी के बैंक पहुंचते ही पति बैंक मैनेजर पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। मैनेजर पति के द्वारा पत्नी को बैंक में छोड़कर जाने के बाद पत्नी का रो रो का बुरा हाल है।

पीड़िता का कहना है कि मेरा नाम अंजली कुमारी है 10 से 12 वर्ष रिलेशन में रहने के बाद 2023 में शादी की थी।अलीगढ़ में बैंक मैनेजर को महिला से प्यार हुआ था। देर शाम तक सेंट्रल ऑफ इंडिया कैथवली का मेन गेट खुला रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को उसके पति के पास ना भेज कर थाने ले गयीस इस संबंध में थाना कोतवाली बांसडीह में बात करने पर बताया गया की महिला को उसके द्वारा बताये गए सुरक्षित स्थान पर पहुचा दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *