You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नये साल में किसके सिर पर होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारियों का फाइनल रिजल्ट आने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। मौजूदा जिलाध्यक्ष संजय यादव के सामने आधा दर्जन से अधिक ताकतवर नेता जिलाध्यक्ष की दौड़ में है। वैसे प्रमुख नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर शोर से चल रही है। जिसमें मौजूदा जिलाध्यक्ष संजय यादव व प्रदीप सिंह के अलावा एक ऐसा नाम है जिन पर पार्टी नेतृत्व की नजर है, जैसा कि चर्चा है।

बताने वाले यह भी बता रहे है कि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल भी पार्टी की नजर में बेहतर जिलाध्यक्ष हो सकते है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक नाम की और चर्चा है वर्तमान में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे की। अब पार्टी को तय करना है कि भाजपा का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा। वैसे इन दिनों देखा जा रहा है कि कुछ लोग अपने जुगाड़ में लखनऊ व दिल्ली में बड़े नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, मंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर मिलने वालों की संख्या देखी जा रही है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा का जिलाध्यक्ष किस जाति का होगा। वैसे ज्यादातर ब्राह्मण चेहरे की चर्चा हो रही है। जिसमें पूर्व विधायक भगवान पाठक, अमिताभ उपाध्यक्ष, संजय मिश्रा, वशिष्ठ दत्त पांडेय जैसे लोगों की नामों की चर्चा हो रही है।

भाजपा का अगला नगर अध्यक्ष कौन
भाजपा का अगला नगर अध्यक्ष कौन होगा ये वक्त तय करेगा। वैसे मौजूदा नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, श्यामजी रौनियार व सोनी तिवारी के नामों की चर्चा जबरदस्त हो रही है। बताने वाले यह बता रहे है कि इन्ही में से किसी एक नाम पर नगर अध्यक्ष की मुहर लगेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *