You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अज्ञात वाहन के धक्के से दो घायल, एक की मौत

width="500"


बेल्थरारोड (बलिया)।
उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड-नगरा मार्ग पर ग्राम फरसाटार के समीप सोमवार की शाम एक अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार प्रगति (20) वर्ष की मौत हो गई। वहीं गोलू वर्मा (25) वर्ष और किरण देवी (70) वर्ष बुरी तरह चोटिल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को मृतका प्रगति ननिहाल रसड़ा से राखी बांधकर मामा के साथ बाइक से वापस अपने घर ग्राम अवाया आ रही थी कि ग्राम फरसाटार में सामने से एक अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन के साथ भाग निकला। इस घटना की ख़बर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *