You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नौकरी के नाम पर 4.16 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो गिरफ्तार

width="500"

बलिया। खेजुरी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार नौ अक्टूबर 2023 को ग्राम नेहता थाना सिकंदरपुर के रहने वाले सुधीर कुमार पुत्र सुरेन्द्र नाथ प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया कि ग्राम बालूपुर थाना खेजुरी के चन्दन कन्नौजिया, संजीव उर्फ मुन्ना कन्नौजिया और .अनिल कन्नौजिया ने संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे 96000 रुपया, वह मेरे साथी विकास रावत से 130000 रुपया, अमृता राय से 70000 हजार रुपया और राजू वर्मा से 120000 रुपया लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।

जब हम लोग ज्वाइनिंग करने गये तो नियुक्ति पत्र का फर्जी होना पाया गया। जब प्रार्थीगण उपरोक्त अभियुक्तों के घर गये तो गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी दी गई। जिसपर थाना खेजुरी द्वारा मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी थी। इसी क्रम में रविवार को खेजुरी पुलिस ने अभियुक्तगण संजीव कुमार उर्फ मुन्ना कन्नौजिया और अनिल कन्नौजिया पुत्रगण स्व. रामवृक्ष कन्नौजिया निवासीगण बालूपुर थाना खेजुरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक वांछित अभियुक्त चन्दन कन्नौजिया पुत्र अनिल कन्नौजिया साकिन बालूपुर थाना खेजुरी की तलाश में पुलिस जुट गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *