
बलिया। उत्तर प्रदेश स्थानीय कार्यालय, बलिया में दो वरिष्ठ लेखाकारों के सेवा निवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त लेखाकार, रेवती ब्लाक संजय श्रीवास्तव एवं सेवानिवृत्त लेखाकार, पंदह ब्लाक मु. जफर अली को पुष्पमालाएं पहनाकर, राम मंदिर की तस्वीर वाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
अपने संबोधन में संजय श्रीवास्तव एवं मु. जफर अली ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय परिवार से मिला स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा। कार्यक्रम में अश्वनी कुमार उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, विजेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र गुप्ता, पिंटू राम, सुरेश गुप्ता, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, प्रदीप चौबे, अजीत गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, अभय मिश्रा, रूपा गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

