Asarfi

Ballia : बसंतपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर, ईंटों से टकराया ट्रक

width="500"

बलिया। नरहीं क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-31 पर सुबह करीब पांच बजे भरौली की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और भरौली से बलिया की तरफ जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला चक्का टूटकर सड़क पर गिर गया। चक्का टूटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर चला गया और सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर से जा टकराया।


गनीमत यह रही कि ईंटों के ठीक बगल में एक झोपड़ी बनी हुई थी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उस समय सो रहे थे। हादसे के दौरान ट्रक झोपड़ी से टकराने से पहले ही रुक गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। ट्रक चालक भी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-31 पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।


गौरतलब है कि 28 नवंबर को इसी स्थान से मात्र दस मीटर की दूरी पर ट्रक, ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उस हादसे की याद अभी गांव के लोगों के जहन से मिट भी नहीं पाई थी कि एक और दुर्घटना ने ग्रामीणों को दहला दिया। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *