You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : घर से कमाने निकले तीन दोस्त, कलकत्ता में मिले

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी घर से कमाने को कहकर अचानक गायब हुए तीन नाबालिग किशोरो को बैरिया पुलिस ने सर्विलांस के सहारे परिजनों के सहयोग से कोलकाता से बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद तीनों किशोरो को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है।


बता दे कि 19 अप्रैल को तीनों किशोर घर से यह कह कर निकले थे कि हम लोग कमाने जा रहे हैं, और अचानक गायब हो गए। उसमें से एक किशोर के पास मोबाइल फोन था। जिसे उसने बंद कर रखा था। कोलकाता पहुंचने पर उसने अपना मोबाइल खोल दिया। बैरिया पुलिस ने उस फोन नंबर को सर्विलांस पर डालकर किशोर का लोकेशन ट्रेस किया। किशोरों के परिजनों को बताया कि गायब किशोर कोलकाता में अमुक जगह पर हैं। बताएं स्थान पर परिजनों के रिश्तेदार पहुंच गए, और किशोरो को अपने कब्जे में लेकर बैरिया थाने ले आए। जहां बैरिया पुलिस को सौंप दिया।

बैरिया पुलिस ने इस प्रकरण में पहले से ही परिजनों के तहरीर पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया था।प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में चौकी इंचार्ज बैरिया धनंजय सिंह विवेचना कर रहे थे।उनके तत्परता से यह बारमदगी हुई। पुलिस ने किशोरो का बयान दर्ज करने के बाद इस हिदायत के साथ परिजनों को सौंप दिया कि जब भी जरूरत पड़ेगी।थाने में बुलाने पर अभिभावक अपने बच्चों के साथ आएंगे। किशोरो को सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *