You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मुंडन संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर पहला, युवक की दबकर मौत

width="500"

बैरिया (बलिया)। उप्र की सीमा से सटे बिहार के खवासपुर से ट्रैक्टर पर सवार होकर मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए महुली घाट जा रहे ट्रैक्टर के खवासपुर में ही गुरुवार को पलट जाने के कारण एक युवक की ट्रैक्टर से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। सभी को आसपास के लोगों ने उठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां ट्रैक्टर पर सवार हंस 18 वर्ष पुत्र श्री राम चौधरी ग्राम जमुआ थाना संदेश जिला भोजपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर पलटने से घायल नीरज 18 वर्ष, सूरज 17 वर्ष व मुकुल 20 वर्ष निवासी खवासपुर को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छोड़ दिया।


प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि खवासपुर में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए हंस खवासपुर आया था। जहां से गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर पर सवार होकर महुली घाट गंगा तट पर जा ही रहा था कि खवासपुर में ही ट्रैक्टर पलट गया। जिससे यह हादसा हो गया। सूचना पर सोनबरसा अस्पताल पहुंची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया किंतु परिजनों ने यह कहते हुए शव को पुलिस को सौंपने से मना कर दिया। बताया कि हम लोग बिहार के हैं। बिहार में ले जाकर ही पोस्टमार्टम करायेगें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *