You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के सामानों पर किया हाथ साफ

width="500"


बांसडीह (बलिया)।
तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता कस्बा के पश्चिम टोला मुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रताप मिश्र के घर का चोरों ने ताला तोड़कर चार लाख रूपया से अधिक का सामान चुरा ले गए हैं। अधिवक्ता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर जानकारी लिया। कस्बा के वार्ड नम्बर तीन निवासी राजेंद्र मिश्र एक सप्ताह से सपरिवार अपने बेटा के यहां नोएडा गये थे। शुक्रवार की सायं घर पंहुचे तथा ताला खोलकर कमरों में पंहुचे तो सभी कमरों का ताला टूटा था। चोर पीछे से छत पर जाकर टाइल्स तोड़कर अंदर चले गए थे। चोरांे ने तीन आलमारी तोड़कर बीस हजार नगद के साथ ही सोना का एक जोड़ी झुमका, तीन अंगूठी, एक चेन, तीन टप्स, एक मंगलसूत्र, दो किलो चांदी के गहना, डिनर सेट, कपड़ा आदि सामान चुरा ले गए हैं। चोरों ने घर के सभी कमरों का ताला तोड़कर पूरे घर से कीमती सभी सामान चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस के जवानांे ने छानबीन किया।
विजय गुप्ता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *