You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : स्वाट टीम व पुलिस को मिली सफलता, 4965 किग्रा अवैध पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार

बलिया। स्वाट टीम बलिया व थाना रसड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध पटाखों के भण्डारण एवं बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं अभियुक्त के पास से 192 कार्टून तथा 11 बोरी (कुल 4965 किग्रा) अवैध पटाखा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गुरूवार को सर्विलांस सेल प्रभारी विश्वनाथ यादव मय टीम, स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह मय टीम व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा रत्नेश कुमार सिंह मय फोर्स के संयुक्त कार्यवाही में आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत क्षेत्र भ्रमण पर थे। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 192 कार्टून तथा 11 बोरी (कुल 4965 किग्रा) अवैध पटाखा का भण्डारण करने वाले एक अभियुक्त अविनाश कुमार वर्मा पुत्र स्व. सतीश चन्द वर्मा निवासी हनुमान गली ब्रम्ह स्थान वार्ड नंबर 22 रसड़ा थाना रसड़ा को नाथ बाबा रोड स्थित सेन्ट्रल बैंक के सामने से अविनाश कुमार वर्मा के गोदाम से हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *