सिकंदरपुर। सिकंदरपुर के सरयू नदी के तट पर स्थित श्री बनखंडी नाथ (श्री नागेश्वर नाथ महादेव) डूहा बिहरा में 40 दिनो से चल रहे राजसूय महायज्ञ के मुख्य यजमान एवं स्वत्त्वाधिकारी पूर्व मौनव्रती स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज जी की निधन की सूचना जैसे ही भक्तों को हुई हजारो की संख्या में भक्त मौनी बाबा के आश्रम की तरफ चल पड़े। बाबा के निधन पर भक्त रो रहे थे।
यज्ञ के यज्ञाध्यक्ष डॉ देवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी मौनी बाबा का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अब महराज जी ब्रह्मलीन हो गए है। उनका पार्थिव शरीर 20 जनवरी दिन सोमवार की सुबह उनके आश्रम अद्धत शिव शक्ति परम धाम डूहा में रहेगा। उनके भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए महराज जी का पार्थिव शरीर सुबह से ही उनके आश्रम पर रख दिया जाएगा। सोमवार की शाम उनके पार्थिव शरीर की समाधि दी जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को समाधि देने की सभी कार्य उड़िया बाबा के द्वारा किया जाएगा।

परमधाम आश्रम पहुंचे डीएम व एसपी
स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी मौनी बाबा के पार्थिव शरीर की समाधि सोमवार को उनके आश्रम परम् धाम डूहा पर होने की सूचना पर रविवार की जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्ष्यकार व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह डूहा स्थित परमधाम आश्रम पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। वही अपने महततो को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मौनी बाबा के अंतिम दर्शन में लाखो भक्तो के आने की उम्मीद है। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी राजेश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी, एडिशनल एसपी अनिल झा, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सीपी यादव, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर विकास चंद पाण्डेय सहित दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे।
