You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सुमित पाठक और एलबी रावत को मिला जज रेफरी का प्रमाणपत्र

बलिया। कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ के चौक स्टेडियम में कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा जज रेफरी का परीक्षा आयोजन किया गया था। यह परीक्षा 6 दिसंबर, शुक्रवार को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज रेफरी सिहान अनूप ढेते के देखरेख में किया गया था।

इस परीक्षा में बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के सीनियर खिलाड़ी सुमित पाठक और एलबी रावत ने भाग लिया और सेमिनार में पास हुए। उन्हें वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज एवं रेफरी अनूप ढेते ने बैच और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह के सहयोग से यह आयोजन संभव हुआ है। इस आयोजन में सुमित झा, स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव, कमल यादव, सुशील उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *