You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सुखपुरा बलिदान दिवस पर शहीदों को नमन, देशभक्ति से ओतप्रोत रहा समारोह

width="500"

सुखपुरा (बलिया)। आजादी की लड़ाई में प्राण न्यौछावर करने वाले सुखपुरा के तीन रणबांकुरोंकृशहीद चंडी प्रसाद, कुलदीप सिंह और गौरी शंकर की स्मृति में शनिवार को सुखपुरा बलिदान दिवस मनाया गया। शहीद स्मारक पर सेनानी राम विचार पांडेय ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सेनानी राम विचार पांडेय ने कहा, देश की आजादी के लिए जिन्होंने बलिदान दिया, उनकी वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। युवा वर्ग को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

समारोह का आयोजन
स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान सुखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, श्रीराम सिंह, निर्मल कुमार उपाध्याय, उषा सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। संचालन संस्थान के प्रबंधक उमेश सिंह ने किया।

स्कूली बच्चों ने बढ़ाई शोभा
समारोह में इंटर कॉलेज सुखपुरा और गुड सेमिरिटन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।

पूर्व सैनिकों व प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया
बलिदान दिवस पर संस्थान द्वारा पूर्व सैनिकों, सेनानियों के आश्रितों एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र और अंग वस्त्र भेंट किए गए।

सुलभ शौचालय का लोकार्पण
इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सुलभ शौचालय का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह भोला व खंड विकास अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *