You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : रंगदारी विवाद में किराना व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, चारों आरोपी फरार

width="500"

बैरिया (बलिया)। कोटवां गांव में शनिवार रात करीब आठ बजे कार सवार चार बदमाशों ने किराना व्यवसायी घनश्याम केशरी के घर पर छह राउंड फायरिंग की। घटना उस समय हुई जब घनश्याम केशरी खाना खाकर छत पर टहल रहे थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। एक गोली घर की दीवार में लगी, जिसका निशान मौजूद है। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
सूचना पर सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी और प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की, लेकिन आरोपी भाग निकले।

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने पिछले अक्टूबर में रंगदारी मांगी थी। फरवरी में आरोपियों पर केस दर्ज हुआ, जिसके बाद चारों आरोपी जेल गए थे और हाल ही में जमानत पर छूटे हैं। तभी से सुलह के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर हमला किया गया।
तहरीर के आधार पर बैरिया पुलिस ने विशाल सिंह उर्फ भोलू, आर्यन सिंह उर्फ कान्हा, पीयूष सिंह (तालिबपुर) और प्रियांशु वर्मा (करमानपुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई पुराने मामले भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *