You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ददरी मेले में आकर्षण का केंद्र होगा बलिया गली

width="500"

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले को और भी ज्यादा बेहतर और आने वाले व्यापारियों के लिये सुविधाजनक बनाने के लिये जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। ददरी मेले में प्रथम बार बलिया के व्यापारियों और व्यंजनों के लिए ’बलिया गली’ बनेगी, जहा बलिया के ही व्यापारी और दुकानदार को जमीन आवंटित की जाएगी, जो सर्कस के पास होगी ताकि बाहर से आने वाले लोग बलिया की विशेषता और व्यंजनों का लुफ्त ले सकें। इसी बलिया गली में सेल्फी प्वाइंट और विशिष्ट एक्टिविटी होगी जिससे लोग आकर्षित हो सके। बलिया गली आकर्षण का विशेष केंद्र होगा।

बलिया संस्कृति और गौरव को स्थापित करने के लिए होंगे पांच चौराहें
बलिया। पहली बार ददरी मेला में पांच चौराहा को चिन्हित किया गया है जिसे बलिया संस्कृति और गौरव को स्थापित करने के लिए नामकरण ’महर्षि भृगु चौराहा, दर्दर मुनी चौराहा, शहीद चौक, भारतेंदु चौराहा, बलिया 2.0 सर्कल’ किया गया है।
पहला चौराहा महर्षि भृगु के नाम से बनेगा जो दर्दर मुनि के गुरु हैं। दूसरा चौराहा का दर्दर मुनि के नाम से बनेगा, जिसके नाम पर ददरी मिला लगता है। तीसरा चौराहा भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाम से भारतेंदु चौराहा बनेगा, जिनके नाम पर भारतेंदु कला मंच लगाया जाता है। चौथा चौराहा वीर सपूतों की धरती होने के कारण शहीद चौक के नाम से बनेगा। पांचवा चौराहा बलिया 2.0 सर्कल के नाम से बनेगा जो बलिया के विकास और भविष्य को प्रदर्शित करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *