You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ठंड में पटरी दुकानदारों ने अर्धनग्न होकर किया जोरदार प्रदर्शन

width="500"

बलिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं गरीब दुकानदारों पर ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग और पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर ठंड में पटरी दुकानदारों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। रोडवेज ओवर ब्रिज के नीचे बुलडोजर से दुकानों को तोड़े जाने विरोध में धरना के सातवें दिन पटरी दुकानदारों ने अर्धनग्न होकर जिला प्रशासन का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान वृद्धा अवस्था से लेकर उनके बच्चे भी इस धरना में शामिल हैं।

धरना के आठवें दिन भी दुकानदारों से बात करने के लिये कोई भी अधिकारी नहीं आया। पीड़ितों ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुआ तो इसी धरना स्थल पर अपनी जान दे देंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर हम लोग लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और हमारी मांग है कि जब तक पुनः स्थापित नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष चंद्र गुप्ता, नरेश प्रसाद, लक्ष्मण गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सुनैना देवी, राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, फूलमानी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *