You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में गोंदिया एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल, मुकदमा दर्ज

width="500"

बैरिया (बलिया)। छपरा बलिया रेल खण्ड अप गोंदिया एक्सप्रेस पर सोमवार की शाम सुरेमनपुर दल छपरा स्टेशन के बीच अचानक हुए पत्थर बाजी के मामले में जीआरपी बलिया द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति पर संबंधित धाराओं में जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त पत्थर बाजी में ट्रेन के यात्री अभिषेक कुमार तिवारी घायल हो गए थे।

जो छपरा से उक्त ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। जीआरपी के थाना प्रभारी बलिया राज कपूर सिंह ने बताया कि पत्थर बाजी करने वाले युवको की पहचान कर ली गई है। उनकी संख्या पांच थी। जो हेमंतपुर दलित बस्ती के सामने गोंदिया एक्सप्रेस पर पत्थर बाजी किए थे।
जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अराजकता की स्थिति है की ट्रेन पर पत्थर बाजी हो।इसमें शामिल आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना में घायल अभिषेक तिवारी का प्राथमिक उपचार बलिया में कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *