You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए किया गया ध्वजारोपण

width="500"


मझौवां (बलिया)।
गंगापुर हुकुम छपरा में संचालित महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के तत्वावधान और समस्त धर्मानुयायियों के सौजन्य से आयोजित आगामी अप्रैल माह में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए ध्वजारोपण किया गया। आचार्य यज्ञकर्ता मोहित पाठक ने बताया कि यह यज्ञ पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है, जिसके निमित्त ध्वजारोपन किया गया।

यज्ञों वै श्रेष्ठतम कर्म यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है हमारे वेद शास्त्रों का पन्ना-पन्ना यज्ञ की महिमा से भरा हुआ है। ऋग्वेद में विश्व शांति का सर्वश्रेष्ठ आधार यज्ञ ही है। यज्ञ से ईश्वरीय आकर्षण होते हैं। यज्ञ से सभी दिशाएं उर्पयुक्त बन जाती हैं। क्षेत्र एवं विश्व के कल्याणार्थ यज्ञ को किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य राौनक द्विवेदी, प्रबोध पाण्डेय, पवन तिवारी, अमन पाण्डेय, अजय चौबे, राजकुमार उपाध्याय, उमा शंकर पांडेय, अंगद सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहें।
हरेराम यादव

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *