
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के जिला महासचिव बीरबल राम के नेतृत्व में सदर अस्पताल में पुरुष एवं महिला वार्ड में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय में केक काट कर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की गई।

साथ ही साथ पीडीए पेड़ लगाया गया। इस अवसर पर मिठाई लाल भारती, संजय उपाध्याय, विश्राम यादव, सुनील सर्राफ,

उमेश सर्राफ, रामजी, रामेश्वर पासवान, लक्ष्मण गुप्त, रवींद्रनाथ यादव, जमाल आलम, धनजी यादव, चंदन यादव,जेडी, कृष्ण प्रधान, सर्वजीत, सुभाष यादव आदि अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

