You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शटरिंग गिरने से मजदूर घायल, हालत गंभीर, रेफर

width="500"

गड़वार (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में मकान की स्लैब डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर में भर्ती कराया गया। वहीं हालत गंभीर होने पर श्रमिक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गड़वार थान क्षेत्र के गांव जनऊपुर में श्यामदेव प्रजापति अपना मकान बनवा रहे है।

रविवार की सुबह छत की स्लैब डाली जा रही थी। इस काम में उनका पुत्र धनेश प्रजापति काम कर रहा था। इसी दौरान शटरिंग की एक बल्ली टूट गई और ऊपर कंक्रीट की ढलाई जारी होने से शटरिंग का काफी हिस्सा टूट गया। कंक्रीट, मलबा व सरिया आदि गिर गईं। हादसे में धनेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल धनेश को रतसर सीएचसी पहुंचाया। सिर एवं रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *