Asarfi

Ballia : महिला को झांसे मे लेकर टप्पेबाजों ने उड़ाए लाखों के गहने और नगदी

width="500"

बांसडीह (बलिया)। टप्पेबाजों ने महिला झांसे में लेकर लाखों रुपए के गहने सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को केवरा से बांसडीह की ओर आ रही एक महिला यात्री को निशाना बनाते हुए दो महिला टप्पेबाजों ने उनके शरीर से मंगलसूत्र, कान के झाले और नगदी पार कर दी। पीड़िता ने बांसडीह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल निवासी रेनू देवी पत्नी संजय सिंह अपने मायके केवरा आई थीं। मंगलवार दोपहर वह केवरा चट्टी से टेंपो में सवार होकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान राजपुर से बांसडीह के बीच टेंपो में पहले से बैठी दो संदिग्ध महिलाओं ने झांसा देकर उनके शरीर से मंगलसूत्र, कान के झाले, पायल और पास में रखे 4 हजार नगद ले लिए। शातिर महिलाओं ने पीड़िता को असली गहनों के बदले नकली चेन और कान के बाली थमा दिए।

इस दौरान टप्पेबाजों ने महिला को बात में उलझा कर बड़सरी बाजार पहुंचते ही दोनों महिलाएं आनन फानन में टेंपो से उतरकर फरार हो गईं। कुछ देर बाद जब पीड़िता ने अपने पास रखे जेवरों को देखा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बाजार व आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *