You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : शक्ति स्थल स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

width="500"

बलिया। शक्ति स्थल स्कूल, चंद्रशेखर नगर में गुरुवार को प्रातः नौ बजे से आयोजित बाल मेले में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों से खरीदारी की। बाल मेले में अवध पब्लिक स्कूल घनश्याम नगर के बच्चों ने भी भाग लिया।


बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करते हैं। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियां भी उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।


मेले में बच्चों ने चाउमीन, गोलगप्पा, चाय, डोसा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के आकर्षक स्टॉल लगाए। स्टॉलों की सजावट और प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने ग्राहकों से संवाद कर बिक्री भी की, जिससे उनमें व्यवहारिक कौशल का विकास देखने को मिला।
इसके अलावा सामान्य ज्ञान सहित कई अन्य रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, संतोष ठाकुर, विनीत तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अतुल पाण्डेय, दुर्गा उपाध्याय, नीलू श्रीवास्तव, भूमि त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, कुमारी तस्मिया, नंदिनी पाण्डेय, सपना रावत, कुमारी निकिता, साकेत त्रिपाठी, मीरा त्रिपाठी, रीता उपाध्याय, हृदयानंद उपाध्याय, वेदांशी त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *