You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : संजय मिश्रा को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

width="500"

बलिया। लंबे समय से बहुप्रतिक्षित भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा रविवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की उपस्थिति में उनके द्वारा किया गया। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता संजय मिश्रा को प्रदेश नेतृत्व द्वारा चयनित किये जाने की घोषणा की गई। जैसे ही मुख्य अतिथि द्वारा संजय मिश्रा के नाम की घोषणा हुई। कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह के साथ नारेबाजी अबीर गुलाल फूल मालाओं की वर्षा होने लगी। ज्ञात हो की श्री मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिले के विभिन्न पदो पर कार्य कर चुके हैं।

श्री मिश्रा के लंबे समय से सेवा करने का इनाम पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष बना कर दिया है। वह इसके पूर्व उपाध्यक्ष, महामंत्री, मिडिया प्रभारी तथा युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इस मौके पर केतकी सिंह, सुनिता श्रीवास्तव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय यादव, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह, नारद राय, धन्नजय कन्नौजिया,राजीव मोहन चौधरी, उपेंद्र पाण्डे, भगवान पाठक, बब्बन राजभर, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश सिंह, रामजी सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमिताभ उपाध्याय, माधव प्रसाद, संतोष पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह,अशोक यादव, प्रयाग चौहान, मनोरमा गुप्ता, कृष्णा पाण्डेय, सोनी तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *