You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अभा महिला कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस 15 को, अध्यक्ष अनुपमा ने की यह अपील

width="500"

बलिया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की 40वीं स्थापना दिवस 15 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने समस्त जनपद की बहनों से अनुरोध किया है कि वे 15 सितंबर को उनके आवास पर सदस्यता अभियान की शुरुआत में शामिल हों। जिला महिला अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि यह अभियान महिला सशक्तिकरण और कांग्रेस कमेटी की सदस्यता बढ़ाने के लिए शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने सभी बहनों से अनुरोध किया है कि वे इस अभियान को अपनी उपस्थिति से सफल बनाने का प्रयास करें। अनुपमा सिंह ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी के बिना कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *