You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया के प्रमोद कुमार को योग गुरू बाबा रामदेव ने किया आमंत्रित

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से विश्व योग गुरु बाबा रामदेव जी के साथ 5 दिन के योग प्रशिक्षण के लिए बेरुआरबारी ब्लॉक से क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा निवासी योगाचार्य तहसील प्रभारी बांसडीह प्रमोद कुमार को आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी जैसे ही क्षेत्र के लोगो को मिली उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया।

प्रमोद कुमार काफ़ी दिनों से क्षेत्र के विद्यालयों पर योग प्रशिक्षण देते रहते है तथा लोगो से योग के माध्यम से कैसे निरोग रह सकते हैं बताने का काम नित्य करते रहते हैं। योगाचार्य ने बताया कि एक घण्टे के योग से आपका जीवन निरोग हो जायेगा तथा आप हमेशा खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। सोमवार को हरिद्वार प्रशिक्षण के लिए जा रहे योगाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य योग को जनसामान्य की दिनचर्या का अंग बनाना और देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग से परिचित कराना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *