
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात करीब तीन बजे बाउंड्री में खड़ी पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
गाड़ी मालिक मकसूद अहमद, पुत्र नूर हसन निवासी काजीपुरा, ने बताया कि वह रोज की तरह गाड़ी वहीं खड़ी करते थे। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि इसी गाड़ी से परिवार का पालन-पोषण होता था। पीड़ित ने वाहन एजेंसी से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

