You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : पल्लवी सिंह को मिला धोखाधड़ी से निकाला गया पैसा, जताया आभार

बलिया। साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी कर पल्लवी सिंह के यूनियन बैंक के खाते में निकाले गये 50123 रुपये (पचास हजार एक सौ तेइस मात्र) न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस करा दिया है। वहीं अपना पैसा पाकर पल्लवी सिंह ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार बीते 19 नवंबर को वादिनी मुकदमा पल्लवी सिंह पुत्री विरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी नगरा थाना नगरा द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके यूनियन बैंक के खाते से 27 जुलाई 2023 को कुल 50123 रुपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु की।
इसी क्रम में साइबर सेल टीम के प्रयास से 8 फरवरी शनिवार को वादिनी पल्लवी सिंह का पैसा वापस मिल गया। पल्लवी ने बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *